{"_id":"69cd82332d747375d90c5440","slug":"iit-and-gsv-to-work-on-new-technologies-in-the-transport-sector-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1474952-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परिवहन क्षेत्र में नई तकनीकों पर काम करेंगे आईआईटी व जीएसवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परिवहन क्षेत्र में नई तकनीकों पर काम करेंगे आईआईटी व जीएसवी
विज्ञापन
कानपुर। प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए आईआईटी कानपुर और गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) के बीच समझौता हुआ है। दोनों संस्थान परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बेहतर बनाने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।
समझौते के तहत दोनों संस्थान पढ़ाई, प्रशिक्षण, स्किल डेवलपमेंट और रिसर्च पर काम करेंगे। इसका विशेष फोकस रेल, सड़क, हवाई और समुद्री परिवहन से जुड़ी नई तकनीकों पर रहेगा। यह समझौता आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल, जीएसवी के कुलपति प्रोफेसर मनोज चौधरी, प्रो. तरुण गुप्ता, प्रो. योगेश सिंह चौहान और प्रो. दीपु फिलिप की मौजूदगी में हुआ।
इससे अब जीएसवी के छात्रों को आईआईटी कानपुर में ट्रेनिंग लेने और आधुनिक लैब्स में काम करने का अवसर मिलेगा। दोनों संस्थान रेलवे और अन्य परिवहन क्षेत्रों में शोध करेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और कंप्यूटर विजन जैसी नई तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ाकर ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और स्मार्ट व सुरक्षित बनाया जाएगा। इससे देश में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। यात्रा तेज और सुरक्षित होगी और नए रोजगार और निर्यात के अवसर बढ़ेंगे।