{"_id":"5e3578758ebc3e4adc1ef4f7","slug":"ig-mohit-agarwal-adopted-farrukhabad-kidnaper-subhash-s-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: जिस अपहरणकर्ता सुभाष को पुलिस ने मारा अब आईजी ने उसकी बेटी को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: जिस अपहरणकर्ता सुभाष को पुलिस ने मारा अब आईजी ने उसकी बेटी को लिया गोद
Sat, 01 Feb 2020 06:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 01 Feb 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
महिला सिपाही के साथ गौरी एवं आईजी मोहित अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
फर्रूखाबाद में गुरुवार को बेटी की बर्थडे पार्टी के नाम पर 23 बच्चों को अपने घर बुलाकर तहखाने में 12 घंटों तक बंधक बनाकर रखने वाले अपहरणकर्ता सुभाष को पुलिस ने मार गिराया था। जिसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया था।
ग्रामीणों ने सुभाष की पत्नी रूबी को भी पीटा था जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। ऐसे में सुभाष और रूबी की मौत के बाद 4 साल की बेटी गौरी को कानपुर आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने गोद लिया है। अब उसकी देखभाल की जिम्मेदारी आईजी खुद उठाएंगे।
विज्ञापन
ये था पूरा मामला
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव करथिया में पुत्री के जन्मदिन के बहाने शातिर सुभाष ने 25 बच्चों को गुरुवार को घर में बंधक बना लिया था। पुलिस ने नौ घंटे की कड़ी मशक्कत कर सुभाष को रात एक बजे मार गिराया और बच्चों को 11 घंटे बाद मुक्त करा लिया। पुलिस ने सुभाष की पुत्री को कब्जे में लिया तो गांव के लोगों ने उसकी पत्नी रूबी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सैफई ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया