फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आप एसबीआई खाताधारक हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, बैंक ने किया बड़ा बदलाव

Mon, 27 Aug 2018 12:44 PM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 27 Aug 2018 12:44 PM IST
सार

- एक जनवरी से नॉन सीटीएस चेक नहीं की जाएंगी स्वीकार
- पुराने चेक बदलने के लिए खाताधारकोें को बैंक भेज रहा मैसेज
 

विज्ञापन
If you are SBI account holder then read this news
एसबीआई
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक एक जनवरी  2019 के बाद नॉन सीटीएस (चेक ट्रंकेशन सिस्टम) वाली चेक स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे में जिन खाताधारकों के पास 2010 के पहले वाले चेक हैं, वे संबंधित बैंक में जाकर नई चेक बुक जारी करा लें। इस संबंध में बैंक की ओर से खाताधारकों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। शहर में एसबीआई के 12 लाख से अधिक खाताधारक हैं।

 
If you are SBI account holder then read this news
एसबीआई
बैंक की ओर से 2010 से ही सीटीएस 2010 चेक जारी कर दिए गए थे। इस चेक में सुरक्षा से संबंधित कई फीचर हैं। जैसे 25 हजार से अधिक का चेक होने पर पानी की बूंद लगाकर उसके सही होने का परीक्षण किया जाता है। इसके अलावा अल्ट्रावायलेट किरणों से चेक को गुजार कर भुगतान की प्रक्रि या शुरू की जाती है।

 
If you are SBI account holder then read this news
एसबीआई
इसके पहले चेक को फिजिक ली (भौतिक रूप से) सत्यापन कराने के बाद कैश किया जाता था। सीटीएस चेक आने के बाद इसका फोटो खींचकर और पूरा विवरण ऑनलाइन भेजकर चेक कैश कराया जाता है। सूत्रों के मुताबिक अब बैंक की ओर से खाताधारकों को मैसेज भेजकर नए चेक लेने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है सीटीएस

If you are SBI account holder then read this news
एसबीआई
इंटरनेट या दूरसंचार का उपयोग करके एक बैंक शाखा से अन्य बैंकों की शाखाओं में चेक की कॉपी भेजने की प्रक्रिया को चेक ट्रंकेशन सिस्टम (सीटीएस) कहते हैं। इस प्रक्रिया में चेक मौजूदा ब्रांच में ही रखी रहती है।

मशीनों के माध्यम से चेक का खींचा गया फोटो अन्य शाखाओं में भेजा जाता है। शाखा में एक ऑनलाइन फाइल होती है। इसमें किस-किस बैंक का चेक है, इसका विवरण होता है। जिस बैंक की ब्रांच का चेक होता है, उसे भेज दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed