फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If there is disease in the crop, then alert will come from satellite, IIT startup Satsure prepared technology

Startup: फसल में लगा रोग तो सेटेलाइट से आएगा अलर्ट, आईआईटी के स्टार्टअप सैटस्योर ने तैयार की तकनीक

Sat, 27 Aug 2022 11:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Aug 2022 11:18 AM IST
सार

सैटस्योर स्टार्टअप विभिन्न सेटेलाइट के माध्यम से इमेज को एकत्र करता है। फिर उसका एनालिसिस कर डाटा तैयार करता है। फसलों को लेकर स्टार्टअप के पास सेटेलाइट की मदद से पिछले 10 वर्षों का डाटा है।

विज्ञापन
If there is disease in the crop, then alert will come from satellite, IIT startup Satsure prepared technology
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों की समस्याओं को सुलझाने का बीड़ा अब आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप सैटस्योर ने उठाया है। इसकी मदद से किसानों की फसल में रोग लगने पर सेटेलाइट से कंट्रोल रूम में अलर्ट आ जाएगा। इसके बाद संबधित कृषि अधिकारी अपने क्षेत्र के किसानों से समय रहते बचाव की जानकारी दे पाएंगे और किसान फसल खराब होने से बचा पाएंगे।

विज्ञापन


आईआईटी कानपुर इंक्यूबेटेड इस स्टार्टअप ने तेलंगाना सरकार से समझौता कर लिया है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से बात चल रही है। आईआईटी में वर्ष 2017 में पढ़ने वाले प्रतीप वासु, अभिषेक राजू व रश्मित सिंह सुखमणि ने मिलकर एक स्टार्टअप शुरू किया था।
विज्ञापन


स्टार्टअप से जुड़े सर्वेश कुमार ने बताया कि प्रतीप व रश्मित इसरो में वैज्ञानिक रहे हैं। सर्वेश ने बताया कि यह स्टार्टअप विभिन्न सेटेलाइट के माध्यम से इमेज को एकत्र करता है। फिर उसका एनालिसिस कर डाटा तैयार करता है। फसलों को लेकर स्टार्टअप के पास सेटेलाइट की मदद से पिछले 10 वर्षों का डाटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम बारिश, अधिक तापमान, दिन, जलवायु परिवर्तन आदि के अनुसार फसलों की पैदावार का डाटा है। इसी डाटा के आधार पर स्टार्टअप वर्तमान इमेज के हिसाब से तेलंगाना में काम कर रहा है और वहां बनाए गए कंट्रोल रूम को अलर्ट कर रहा है। साथ ही किस जिले में कितने क्षेत्रफल में फसल का नुकसान हुआ है, इसका भी डाटा स्टार्टअप तैयार करता है। इससे फसल बीमा योजना का लाभ देने में सरकार को फायदा होगा। 

अवैध कब्जों की भी हो सकेगी जानकारी 
सर्वेश ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से स्टार्टअप खेत, प्लॉट के अलावा घरों की भी डिजिटल बाउंड्री तैयार कर रहा है। इससे अधिकारियों को अपने कार्यालय पर बैठे-बैठे ही अवैध कब्जे की जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed