फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If the bus does not cause an accident for a year, the driver will receive an incentive of Rs 10,000.

Kanpur News: एक साल तक बस से हादसा न होने पर चालक को मिलेगी 10 हजार की प्रोत्साहन राशि

Thu, 07 May 2026 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 07 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
If the bus does not cause an accident for a year, the driver will receive an incentive of Rs 10,000.
कानपुर देहात। परिवहन निगम ने सड़क हादसे में कमी लाने के लिए नई तरकीब खोजी है। यदि कोई रोडवेज बस चालक एक वर्ष तक बिना किसी हादसे के बस चलाता है तो उसे निगम की ओर से 10 हजार रुपये एकमुश्त इनाम दिया जाएगा। निगम के अनुसार, यह कदम दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने एक नई योजना शुरू की है। इसके तहत यदि निगम का कोई चालक एक पूरे वर्ष तक बिना किसी हादसे के अपनी बस का संचालन करता है तो उसे प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह कदम सड़क हादसों को कम करने के लिए उठाया गया है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक, योजना का उद्देश्य चालक के व्यवहार में सुधार लाने के साथ दुर्घटनाओं की संख्या में कमी करना है। चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है और उन्हें जिम्मेदारी का एहसास दिलाना बेहद जरूरी है। इससे यात्री सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन

यह प्रोत्साहन राशि चालकों को निगम की तरफ से एक सकारात्मक संकेत देने के रूप में कार्य करेगी। निगम की ओर से यह भी बताया गया है कि यह योजना चालकों को नियमित रूप से प्रशिक्षण देने और उनके कौशल को सुधारने में सहायक होगी। माती डिपो में 46 बसें संचालित होती है और 96 चालक कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि इनमें ऐसे करीब 55 चालक है जो दुर्घटना रहित सेवा सालभर दिए हैं। ऐसे चालक इनाम के हकदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि यदि चालक एक पूरे वर्ष में निगम की किसी बस से एक भी हादसा नहीं करते हैं तो उन्हें हाल ही में शुरू की गई योजना के तहत 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस कदम से उनके कार्य की क्षमता और समर्पण बढ़ेगा। साथ ही वे और अधिक सतर्क और जिम्मेदार बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed