{"_id":"67e85207dbaccd42f30c2bd8","slug":"if-students-are-deprived-of-scholarship-strict-action-will-be-taken-against-officers-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1054163-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छात्रवृत्ति से वंचित हुए छात्र तो अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छात्रवृत्ति से वंचित हुए छात्र तो अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की। उन्होंने समाजकल्याण, शिक्षा, पिछड़ा वर्ग विभाग के अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए सभी छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाने के निर्देश दिए। कहा कि अगर कोई भी छात्र योजना से वंचित हुआ तो अधिकारी या संस्थान पर कड़ी कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है। 30 और 31 मार्च को जनपद के सभी कार्यालय खुलेंगे। किसी भी विभाग में लापरवाही न बरती जाए। अधूरे कार्य पूरे कर लें। लापरवाही के कारण अगर जनपद की रैैकिंग पर असर पड़ा तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय है।
बिजली विभाग की समीक्षा में पाया कि तीन महीनों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है। विभाग में 1781 शिकायतें लंबित हैं। इस पर अधिकारी ने पोर्टल न चलने की बात कही। डीएम ने एक सप्ताह में शिकायतें निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, तहसीलों में लंबित वृद्धा पेंशन के आवेदनों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी को कन्या सुमंगला योजना के सभी आवेदन पत्रों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आवास योजना की किस्त समय पर न देने पर बीडीओ भीतरगांव पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कहा प्रत्येक विभाग परियोजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति की नियमित समीक्षा करें, जिससे रैंकिंग न बिगड़े। यहां पर सीडीओ दीक्षा जैन, डीडीओ, बीएसए, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि रहे।