फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   if pregnant women in your house, than Do not do these things

आपके घर-मोहल्ले में गर्भवती हो तो भूलकर भी न करें ये काम, पढ़ लें जरूरी खबर

Mon, 18 Mar 2019 12:16 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Mar 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
if pregnant women in your house, than Do not do these things
एएमएमसी-2019 में विशेषज्ञ डॉ. दीपक ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
अगर घर में या मोहल्ले में गर्भवती महिला है तो घरों के बाहर कूड़ा न जलाएं और न ही धूल उड़ाएं। इससे गर्भवती और उसके शिशु दोनों को नुकसान हो सकता है। बाहर प्रदूषण न फैलाने के साथ लोग घर के अंदर भी प्रदूषण घटाएं और घर को हवादार बनाए रखें।
विज्ञापन


कानपुर में आहूजा मेडिकल मेटरनिटी सेंटर के बैनर तले आयोजित कॉन्फ्रेंस एएमएमसी-2019 में मेट्रो रेस्पेरटरी सेंटर दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. दीपक तलवाड़ ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्भावस्था में दो तिहाई महिलाओं की सांस फूलती है। फेफड़ों की क्षमता कम हो जाती है। प्रदूषण और तकलीफ बढ़ा सकता है। प्रदूषण से गर्भवती को अस्थमा का अटैक भी पड़ सकता है।

स्वरूपनगर स्थित एक होटल में आयोजित कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय गर्भावस्था के दौरान मेडिकल डिस्ऑर्डर रहा। डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. आभा रानी सिन्हा, डॉ. शुभा फडके, डॉ. यशोधरा प्रदीप, डॉ. प्रवीर राय, डॉ. सरिता बजाज, मनीष मेहरोत्रा ने विचार व्यक्त किए। आयोजक डॉ. इंद्रजीत सिंह आहूजा और डॉ. रमीत कौर आहूजा रहे जबकि मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed