{"_id":"59384de54f1c1b801c9c97bb","slug":"if-no-helmet-then-no-petrol-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में नई पहल- 'हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में नई पहल- 'हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 08 Jun 2017 08:51 AM IST
सार
हेलमेट न पहनने वालों को नहीं मिलेगा पेट्रोल
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में एक नई पहल शुरू होने जा रही है। यातायात के नियमों के पालन के लिए पेट्रोल पंप संचालकों को दुपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के ईंधन नहीं देने के लिए कहा गया है। ऐसी स्थिति में अब हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंप से पेट्रोल नहीं मिलेगा।
दरअसल, हेलमेट न पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों के मद्देनजर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है।
आदेश एसएसपी, सभी एसीएम, सभी पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है। वहीं पेट्रोल एंड एचएसडी डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ओम शंकर मिश्र ने कहा कि अभी आदेश की कॉपी नहीं मिल सकी है। शुक्रवार से इस आदेश पर अमल शुरू कराया जाएगा।