फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ideas of students of Pt. Deendayal School selected in Youth Ideathon

Kanpur News: पं. दीनदयाल स्कूल के छात्रों के आइडिया का यूथ आइडियाथाॅन में चयन

Mon, 05 Jan 2026 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ideas of students of Pt. Deendayal School selected in Youth Ideathon
कानपुर। सीबीएसई और थिंक स्टार्टअप के साथ मिलकर आयोजित यूथ आइडियाथाॅन के दूसरे चरण में पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय के दो टीमों का चयन हुआ है। पहले चरण में 2000 आइडिया में नौ आइडिया का चयन हुआ था। देश भर से सीबीएसई से संबंधित विद्यालयों के छात्रों से विभिन्न शैक्षिक और रचनात्मक विषयों पर विचार और कार्य योजनाएं आमंत्रित की थीं। पूरे देश के विद्यालयों से एक लाख से अधिक आइडिया भेजे ।गए पहले चरण में 2000 विचारों और योजनाओं का चयन किया गया। इसमें दीनदयाल विद्यालय के नौ विचार चयनित हुए। दूसरे चरण में शीर्ष 500 चयनित विचारों में दीनदयाल स्कूल की दो टीमों का चयन हुआ। एआई अनुशासित कक्षा का आइडिया देेने वाले विशाल और संकल्प और ईको बर्स्ट क्रैकर्स का आइडिया देने वाले दिव्यांश देव, श्रेय अवस्थी और आद्विक शुक्ल की टीम का चयन हुआ। शिक्षक विनय ने इन विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य राकेश राम त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed