फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   icse and isc result

मेधाओं से महका कंपू

Tue, 19 May 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 19 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
icse and isc result
आईसीएसई में बेटियों ने बाजी मारी
विज्ञापन


काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की दसवीं (आईसीएसई) की परीक्षा में बेटियों का दबदबा रहा। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर किदवई नगर की छात्रा खुशबू अग्रवाल और मर्सी मेमोरियल स्कूल किदवई नगर की अग्रिमा शुक्ला ने 98.40 फीसदी मार्क्स हासिल करके सिटी टॉप किया है।

डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर अवधपुरी की श्रुति शर्मा और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर किदवई नगर की छात्रा गरिमा वनेचा ने 98.20 फीसदी मार्क्स हासिल करके सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी और किदवई नगर की क्रमश अनुष्का श्रीवास्तव, निधि सक्सेना ने 98 फीसदी मार्क्स हासिल करके सिटी में तीसरा स्थान हासिल किया है। सोमवार को सुबह 11:30 बजे घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट को लेकर स्कूलों में खास उत्साह देखने को मिला। स्टूडेंट और उनके माता-पिता स्कूल पहुंचे और अच्छा रिजल्ट आने की खुशी मनाई। सेल्फी लेकर यादों को सजोने की कोशिश की।

ज्यादातर स्कूल, कॉलेजों के रिजल्ट 100 फीसदी हैं। फर्स्ट डिवीजन पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या भी बढ़ी है। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने श्रेष्ठता साबित की है। दूसरे, तीसरे स्थान पर भी लड़कियां हैं।

आईएससी में लड़कों का दिखा दम

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की बारहवीं (आईएससी) कक्षा के नतीजों में मर्सी मेमोरियल स्कूल किदवई नगर के शाश्वत तिवारी, द चिंटल्स रतनलाल नगर के शुभम गौतम और सेठ आनंदराम जयपुरिया कैंट के स्टूडेंट प्रांशु निगम ने 98.50 फीसदी मार्क्स हासिल करके संयुक्त रूप से सिटी टॉप किया है।

वहीं, कामर्स में स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल काकादेव के शिवांशु गुप्ता ने सिटी टॉप किया है। स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल काकादेव के प्रज्जवल सिंहानिया और वैभव दीक्षित ने 98.25 फीसदी मार्क्स हासिल करके सिटी में सेकेंड पोजिशन बनाई है।


हडर्ड स्कूल सिविल लाइंस की शिरीन फातिमा 98.25 फीसदी मार्क्स लेकर लड़कियों की सिटी टॉपर बनी हैं। कामर्स में लड़कियों की सिटी टॉपर रिशिका मोदी हैं। उन्हें 97.50 फीसदी मार्क्स मिले हैं। ज्यादातर स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। सीआईएससीई की बारहवीं कक्षा में शहर के करीब तीन हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed