फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nitin agarwal said that he will reveal truth of BJP

अब बेटा बचा रही भाजपाः नितिन अग्रवाल

Wed, 11 Oct 2017 10:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 11 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
nitin agarwal said that he will reveal truth of BJP
प्रेस वार्ता में बोलते सदर विधायक नितिन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
देश में बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार अब बेटा बचाने की मुहिम में लग गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर लगे आरोपों को लेकर सपा विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा है कि इस मामले को लेकर भाजपा के मंत्रियों को बयान नहीं बल्कि जांच बैठानी चाहिए। 
विज्ञापन


जीएसटी और भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 नवंबर को लखनऊ में ऐतिहासिक व्यापारी सम्मेलन होगा। इसके बाद जिला स्तर पर व्यापारी सड़कों पर उतरकर आवाज बुलंद करेंगे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव मौजूद रहेंगी। अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल करेंगे। बुधवार को वैटगंज स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता में ये बात सदर विधायक व पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल ने कही। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भाजपा ने सिर्फ व्यापारी वर्ग का नुकसान किया है। नोटबंदी करने वाली भाजपा सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा घोटाला किया है। प्रधानमंत्री दावा कर रहे हैं कि नोटबंदी से तीन लाख करोड़ काला धन पकड़ा गया है जबकि आरबीआई दावा कर रही है कि 99 प्रतिशत धन बैंकों में जमा है। कांग्रेस के समय में यही भाजपा जीएसटी के विरोध में थी। सम्मेलन में जीएसटी में जेल के प्रावधान का भी मुद्दा उठाया जाएगा। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, अमित बाजपेई, अमित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह लाख करोड़ के प्रोजेक्ट भाजपा ने रोके
हरदोई। सदर विधायक ने कहा कि सपा सरकार ने जहां हर वर्ग को लाभ देने के लिए करीब छह लाख करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए थे लेकिन भाजपा ने इन सारे प्रोजेक्टों को जांच के दायरे में लाकर रोक दिया। इससे कई लाख लोगों को रोजगार मिलने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed