फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   I will not be able to take so much beating, I am leaving you Papa-Mummy, parents had beaten their daughter

UP: इतनी मार नहीं खा पाऊंगी, पापा-मम्मी आप को छोड़ कर जा रही हूं, मां-बाप ने बेटी को पीटा था, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 23 Jul 2024 03:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Jul 2024 03:18 PM IST
सार

Kannauj News: एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि 20 जुलाई को आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। 16 वर्षीय किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
I will not be able to take so much beating, I am leaving you Papa-Mummy, parents had beaten their daughter
kannauj suicide - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में किसी युवक से फोन पर बात करने से खफा माता-पिता ने निजी स्कूल में शिक्षिका बेटी को पीट दिया। इससे आहत होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां डॉक्टर को मृतका के कपड़ों से सुसाइड नोट मिला। इसमें शिक्षिका ने माता-पिता पर पीटने का आरोप लगाते हुए खुद की गलती भी मानी है। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

भोजापुर गांव में एक निजी स्कूल की शिक्षिका निकेता (16) ने 20 जुलाई को फंदा लगाकर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम हाउस में शव के पास से मिले सुसाइड नोट के बाद खुदकुशी के कारण का पता चला सका। पत्र में लिखा है कि पापा-मम्मी मैंने कल उसके पास पहली बार फोन किया, आप दोनों कह रहे हैं कि घर पर आया था...। कितनी बार आया..., कभी कुछ, कभी कुछ कह रहे हैं।

विज्ञापन

मैंने गलती की है, मुझे पता है। लेकिन इतनी गलती पर इतनी मार नहीं खा पाऊंगी। पापा-मम्मी मैं अब आप को छोड़ कर जा रही हूं। ओके पापा मम्मी, आप सभी लोग खुश रहना, कभी मत रोना, आपको खुशी होनी चाहिए कि पांच छह लाख रुपये बच गए। लेकिन आप लोग पांच भाई बहनों को खुश रखना...। एसपी अमित कुमार आनंद ने मामले को गंभीरता से लिया।

बहनोई ने कर ली थी दूसरी शादी
वहीं, मृतका के मामा औरैया के थाना बिधूना तिलकपुर सहार गांव निवासी गिरिजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सुनीता की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनकी दो बेटियां और एक पुत्र थे। बहनोई ने दूसरी शादी कर ली। भांजी निकेता को उसकी सौतेली मां धनदेवी और पिता संजीव कुमार प्रताड़ित करते थे, जोकि सुसाइड में भी लिखा है।

विज्ञापन

सुसाइड नोट की कराई जा रही जांच
एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि 20 जुलाई को आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। 16 वर्षीय किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के समय एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। नाबालिग ने अपने माता-पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा जा रहा है। मृतका के मामा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed