फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   I want to host every season of Roadies ? Ranvijay

‘रोडीज का हर सीजन होस्ट करना चाहता हूं’

Sat, 04 Jul 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 04 Jul 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
I want to host every season of Roadies ? Ranvijay
रोडीज मेरी जान है। रोडीज के हर सीजन को होस्ट करना चाहता हूं। यह कहना है एक्टर, एंकर रनविजय का। रनविजय अपने दूसरे शो स्पिल्ट्सविला सीजन-8 के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को शहर में थे।
विज्ञापन


स्पिल्ट्सविला सीजन-8 को रनविजय, सनी लियोनी के साथ होस्ट करेंगे। एमटीवी पर प्रसारित होने वाला यह शो शनिवार चार जुलाई से शुरू हो रहा हे। शो शनिवार और रविवार दो दिन  प्रसारित होगा।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में रनविजय ने बताया कि स्पिल्ट्सविला की थीम ‘महिलाओं को क्या पसंद’ पर आधारित है। इस शो में आठ सामान्य लड़के और आठ सेलिब्रिटी लड़के, 14 लड़कियों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। रनविजय कहते हैं कि अगर वह खुद कंटेस्टेंट होते तो ईमानदारी और सम्मान देकर लड़की का दिल जीतने की कोशिश करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो की शूटिंग गोवा में हुई है। रनविजय कहते हैं कि मई में गोवा की गर्मी में शूट करना काफी टफ था। कड़ी धूप में चार से पांच घ्ांटे शूटिंग करनी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि सनी लियोनी के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। रनविजय ने बताया कि स्पिल्ट्सविला और रोडीज जैसे रियलिटी शो इंडिया में ही बने हैं। अगर किसी और देश को इसे बनाना है, तो भारत से इजाजत लेनी पड़ेगी। पुकार जैसे सीरियल में काम कर चुके रनविजय ऐसे ही छोटे छोटे सीरियल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed