फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   I have no magic wand that everything will be fine throughout moment

मेरे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है कि पल भर में सबकुछ ठीक हो जाएगा- डिप्टी सीएम

Mon, 01 Jan 2018 02:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 01 Jan 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
I have no magic wand that everything will be fine throughout moment
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
रविवार को कानपुर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज गोविंद नगर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की वेतन विसंगतियां, प्रमोशन और नियुक्तियों में गड़बड़झाला, स्थानांतरण और उत्पीड़न सहित अन्य मामलों को दूर करने के लिए एक कंप्लेन सेल का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन



शिक्षा और शिक्षकों की दशा सुधारने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। मेरे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है कि पल भर में सबकुछ ठीक हो जाएगा। गड़बड़ व्यवस्थाओं को सुधारने में थोड़ा समय लगेगा। नए सत्र से यूपी बोर्ड में एनसीईआरटी की किताबें लागू होंगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि शिक्षक अपनी मांगों के लिए सड़क पर उतरें। हंगामा-बवाल हो। शिक्षकों पर लाठीचार्ज ठीक नहीं है। शिक्षकों की समस्याओं को मंथन और आपसी सहमति से दूर किया जाएगा। प्रदेश में शिक्षकों के खाली पड़े पद भरने के लिए जल्द ही माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन होगा। तब तक अवकाश प्राप्त शिक्षकों को संविदा पर रखकर माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई कराई जाएगी। इसके बाद रिक्त पड़े दस हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उप मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग पर स्पष्ट रूप से कहा कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो सकती है। बल्कि नई पेंशन नीतियों की विसंगतियों को दूर करने के लिए संसाधनों की जरूरत है। शिक्षक संगठनों से इस पर सुझाव मांगा गया है। पेंशन नीति की विसंगतियों को दूर करने पर काम चल रहा है। निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए शुल्क नियंत्रण विनियमन विधेयक लाने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed