फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   I am Vikas Dubey's partner, come home or else I will kill

मैं विकास दुबे का साथी हूं, घर आओ वरना बुरी मौत मारूंगा, पड़ोसी ने महिला के फौजी पति को फोन पर दी धमकी

Sat, 22 Aug 2020 04:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 Aug 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
I am Vikas Dubey's partner, come home or else I will kill
vikas dubey - फोटो : amar ujala
कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में पत्नी से खफा पति कई महीनों से उससे मिलने नहीं आया। पड़ोसी को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने महिला के पति को फोन पर खुद को विकास दुबे का साथी बता कर घर न आने पर गोली मार देने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


पीड़ित पति ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई। मामला दुर्दांत विकास दुबे से जुड़ा होने के कारण उसे स्वॉट टीम को ट्रांसफर कर दिया गया। शुक्रवार को स्वाट टीम प्रभारी ने गोविंदनगर थाने में महिला को बुलवा कर बयान दर्ज करवाए। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि गुजैनी निवासी महिला व पुलिस विभाग में कार्यरत चचिया ससुर ने एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने उसमें एफआर भी लगा दी थी। इस घटना से महिला का सेना में तैनात पति खफा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह पत्नी से मिलने नहीं आया। ऐसे में पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने सहानुभूति दिखाते हुए पति को फोन पर धमकी देकर खुद को विकास दुबे का साथी बता कर गोली मारने की धमकी दे दी। मामला स्वॉट को ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed