फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   i am face of cm says akhilesh yadav

अखिलेश बोले, 'सीएम का चेहरा मैं ही हूं'

Wed, 05 Oct 2016 06:52 PM IST
पंकज प्रसून, अमर उजाला कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 05 Oct 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
 i am face of cm says akhilesh yadav
अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2017 चुनाव में सपा का मुख्यमंत्री का चेहरा सिर्फ मैं ही हूं। पार्टी दोबारा सरकार बनाएगी और मैं ही दोबारा सीएम बनूंगा। भाजपा को निशाने पर लेकर वे बोले कि जो लोग कहते हैं कि सपा में पांच मुख्यमंत्री हैं, उन लोगों को अभी तक अपनी पार्टी में चेहरा ढूंढने में मुश्किल हो रही है। 
विज्ञापन


होटल लैंडमार्क में अमर उजाला के सामूहिक विधवा विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए मुख्यमंत्री ने विशेष बातचीत में कहा कि सपा के अंदर जो भी घमासान है, वह पारिवारिक  हैं। फील्ड में सभी एक हैं। ऐसी कई बातें हैं जो अभी नहीं कहीं जा सकती हैं। मौका आने पर वे सामने आएंगी। यह पूछे जाने पर कि जैसे प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया गया है, उसी तरह नेताजी कहीं किसी ओर को मुख्यमंत्री न प्रोजेक्ट कर दें, अखिलेश ने कहा कि ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


उनका कहना है कि दूसरी पार्टियां उनके लैपटॉप बांटने पर तरह-तरह की बातें कर रही थीं पर जनता ने उनकी योजना को हाथोहाथ लिया। अब उन्होंने युवाओं को स्मार्टफोन देने की घोषणा की तो दूसरी पार्टियों को कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। स्मार्ट फोन के जरिये लोगों को सरकार की योजनाओं, विकास कार्र्यों की जानकारी मिलेगी। यह पूरे प्रदेश को स्मार्ट बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी पार्टियां यहां तक नहीं सोच पा रही हैं, इसीलिए वे सिर्फ आलोचना कर रही हैं। अखिलेश ने साफ कहा कि 2017 का चुनाव सिर्फ विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा और विकास के लिए लोग उनकी सरकार का साथ जरूर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed