फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband wife dead in road accident kanpur

यमराज बनकर आया ट्रक, एक झटके में ले ली मियां-बीवी की जान

Sat, 28 Jan 2017 04:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
husband wife dead in road accident kanpur
दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के लालपुर में यमराज बनकर आये ट्रक ने एक झटके में बाइक सवार मियां-बीवी की जान ले ली। भीषण सड़क दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।  
विज्ञापन

गांव गोपालपुर भोगनीपुर कानपुर देहात निवासी बृजेंद्र (26) अपनी पत्नी अरुणा (24) को साथ लेकर बाइक से जिला अस्पताल चेकअप कराने जा रहे थे। तभी लालपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। ट्रक चालक को चेकपोस्ट पर पकड़ लिया गया। बृजेंद्र और अरुणा के घरवालों को पुलिस ने फोन सूचना दी। शवों को मॉर्चरी में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed