फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Husband was becoming a hindrance in love affair in Hardoi, wife along with brother in law murdered

जीजा-सलहज, अवैध संबंध और कत्ल: प्रेम प्रसंग में पति बन रहा था बाधक, ईंट से कुचलकर कर दी हत्या, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 12 Mar 2023 12:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Mar 2023 12:00 AM IST
सार

सुरसा थाना क्षेत्र में पति की हत्या के आरोपी पत्नी और जीजा को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसमें पति को बाधा बनते देख पत्नी ने प्रेमी जीजा के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Husband was becoming a hindrance in love affair in Hardoi, wife along with brother in law murdered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के सुरसा थाना इलाके में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी का उसके जीजा से अवैध संबंध थे, जिसके विरोध पर दोनों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी शान्ति व उसके जीजा चन्दकिशोर को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया खुलासे के लिए गठित की गई टीम को शनिवार की सुबह सूचना मिली की हत्या में शामिल दोनों अभियुक्त नहर पुल से मंझिला पुल की तरफ आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मंझिला पुल के पास से आरोपी चंद्र किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईट भी बरामद कर ली गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की वारदात को कबूल किया है। वहीं पुलिस मृतक की पत्नी को शुक्रवार को ही हिरासत में ले  लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा पर आया दिल, तो पति बन गया दुश्मन
अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाली महिला का दिल जब अपने पति के जीजा पर आ गया तो रिश्तों की मर्यादा तार तार हो गई। दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। इसकी भनक जब उसके पति को लगी तो उसने प्यार से समझाया, लेकिन वह नही मानीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि
पति को अपने अवैध संबंधों में बाधक बनता देख अपने प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पप्पू के सिर में दाहिनी तरफ गंभीर व नाक में चोट पाई गई है। गला घुटने के कारण उसकी मौत हुई है।

ससुर ने लगाया बहू और प्रेमी पर आरोप
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहकमपुरवा मजरा बिराहिमपुर में जीजा के साथ प्रेम संबंधों का खुलासा होने पर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पेड़ से गिरकर मौत होने की जानकारी पत्नी ने ससुर को दी। ससुर ने बहू पर प्रेमी जीजा के साथ मिलकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी।

पेड़ से गिरकर घायल होने की बात
पप्पू कुशवाहा (26) शुक्रवार दोपहर पत्नी शांति के साथ जानवरों की खातिर घास लेने के लिए घर से निकला था। कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि पप्पू पेड़ से गिरकर घायल हो गया है। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो पप्पू की मौत हो चुकी थी।

कई महीनों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
 मृतक के पिता रामाधीन ने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शांति का कई महीनों से अपने जीजा चंद किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। चंद किशोर लगभग 10 वर्ष पहले पड़ोस के गांव मोहकमपुरवा में अपना घर बनाकर रहने लगा था।

आपत्तिजनक हालत में देखा था पत्नी को
 कुछ समय बाद उसकी पत्नी सुनीता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। होली पर बेटे ने उसे जीजा के साथ आपत्तिजनक हालत में रंग खेलते हुए पकड़ लिया था। प्रेम प्रसंग का खुलासा होने के डर से शांति ने चंद किशोर के साथ मिलकर दुपट्टे से पहले बेटे का गला कसा, फिर सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed