{"_id":"5d46dc288ebc3e6cb370dd3b","slug":"husband-threw-his-wife-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दहेज की मांग नहीं हुई पूरी तो पति ने विवाहिता को कुएं में धकेला, ऊपर से पत्थर भी फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दहेज की मांग नहीं हुई पूरी तो पति ने विवाहिता को कुएं में धकेला, ऊपर से पत्थर भी फेंके
Sun, 04 Aug 2019 06:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 04 Aug 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती विवाहिता
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के पुखरायां अमरौधा कस्बे में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने शनिवार की रात विवाहिता को सूखे कुएं में धक्का देकर गिरा दिया। कुएं से शोर मचाने पर जान से मारने की नियत से ऊपर से बडे़-बडे़ पत्थर मारकर घायल कर दिया।
रविवार सुबह कुएं से चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। अमरौधा निवासी बदरुद्दीन की पुत्री शबनवी के पड़ोसी रफीक के पुत्र शहनवाज से संबंध थे। इस पर 4 जुलाई को पुलिस से शिकायत की गई थी। लेकिन रिश्तेदारों और पड़ोसियों के दबाव में आकर 10 जुलाई को दोनों का निकाह कर दिया था।
निकाह के बाद ससुरालीजन 2 लाख रुपये नगद एवं मोटरसाइकिल मांग करने लगे। विरोध करने पर पुत्री शबनमी को जबरियां दिल्ली घुमाने का दबाव बनाने लगे। तलाक देने की धमकी देने पर पुत्री दिल्ली जाने को तैयार हो गई। बाइक से शहनवाज ले गया और चंदीपुरवा के बनियानी के पास एक सूखे कुएं में धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद कुएं में बड़े-बडे़ पत्थर फेंकर उसे जान से मारने की कोशिश की। शनिवार सुबह कुएं से चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल ऋषीकांत शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।