फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband kills wife for refusing to buy alcohol, Innocent said Papa killed mother by suffocating her

UP: मासूम बोले- पापा ने मम्मी को घुटई दबाकर मार डाला, दूधवाला बाबा भी था साथ, वारदात का ऐसा सच...अफसर भी हैरान

Thu, 26 Oct 2023 05:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Oct 2023 05:34 AM IST
सार

Banda News: गिरवां थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि भाई अजय की तहरीर पर आरोपी पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
Husband kills wife for refusing to buy alcohol, Innocent said Papa killed mother by suffocating her
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने खुद अपने ससुरालियों को फोन करके पेट दर्द से मौत होना बताया। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के सामने मृतका के दो मासूम पुत्रों ने अपने पिता की पूरी करतूत बता दी।

विज्ञापन

बच्चों ने बताया कि पापा ने मां को गला दबाकर मार डाला है। मासूम बच्चों के बताने पर पुलिस ने आरोपी पति को घटनास्थल से गिरफ्तार किया है। भाई की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

बाथरूम में गला दबाकर हत्या
गिरवां थाना क्षेत्र के ऐला गांव के मुंगुस का पुरवा निवासी शिव देवी (27) की मंगलवार की रात पति किशोर कुमार उर्फ बबलू ने रिश्तेदार के साथ बाथरूम में गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साले अजय को फोन पर बताया कि पेट दर्द से शिव देवी की मौत हो गई है।

विज्ञापन

साला बोला- बच्चे बोले कि गला दबाकर मारा
शाम सात बजे जब मायके वाले आए तो देखा कि शिवदेवी का शव बाथरूम में पड़ा था। भाई अजय के मुताबिक कि जब उसने भांजे प्रेम (6) और अतुल (4) से पूछा तो बताया कि मां की उसके पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी है। उनके साथ दूध वाला बाबा भी था।

विज्ञापन

शराब के नशे में था जीजा
इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। भाई अजय का कहना है कि जीजा किशोर शराब का लती है। शराब पीने से मना करने पर अक्सर झगड़ा होता था। घटना वाले दिन भी जीजा शराब के नशे में था। किशोर अपने घर में ही आटा चक्की लगाए है।

पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
शिवदेवी चार बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटी थी। घटना के संबंध में गिरवां थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि भाई अजय की तहरीर पर आरोपी पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

पापा ने मम्मी की घुटई दबाकर मार डाला
पोस्टमार्टम हाउस में मामा अजय के पास मौजूद शिवदेवी के दोनों पुत्रों प्रेम (6) और अतुल (4) ने बताया कि पापा ने मम्मी के बाल पकड़कर बाथरूम में ले जाकर पटक दिया और उनकी घुटई (गला दबाकर) मार डाला। उनके साथ दूध वाला बाबा भी था।

दूसरा आरोपी उसके जीजा का चाचा कल्लू है
वो भी मम्मी को पकड़े था। जब उन्होंने देखा तो कहा कि अभी मेला दिखाने ले जाएंगे। तुम लोग जाओ। जब वह कुछ देर बाद पहुंचे, तो देखा कि मम्मी बाथरूम में पड़ी थी। इस पर मृतका के भाई अजय ने बताया कि दूसरा आरोपी उसके जीजा का चाचा कल्लू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed