फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband killed wife due to illicit relationship with other man

दरवाजा खोला गया तो खून से सना शव पड़ा था, पति ने चाकू से गोदकर मार डाला

Thu, 23 Nov 2017 02:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Nov 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
Husband killed wife due to illicit relationship with other man
डेमो पिक
ताला तोड़कर कमरे का दरवाजा खोला गया तो महिला का खून से सना शव जमीन पर पड़ा था। महिला के सिर और चेहरे पर चाकू से वार के वार मिले। खून से सना चाकू भी मिला।
विज्ञापन


कानपुर देहातः अकबरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर (नबीपुर) में बुधवार की सुबह ट्रक चालक ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद ट्रक चालक वहां से भाग गया। मकान मालिक की सूचना पर एसपी, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



मूलरूप से झांसी के पिछौरा निवासी ट्रक चालक मनोज सिंह ने दस साल पहले इटावा की अंजनी देवी (30) से प्रेम विवाह किया था। उसके एक छह साल का बेटा भी है। मनोज परिवार समेत सुभाष नगर में रिटायर्ड फौजी जीत सिंह के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीत सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह मनोज और अंजनी में झगड़ा होने लगा। इस पर वह दोनों को समझाकर टहलने निकल गए। उसी समय मनोज भी बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए बाहर निकल आया। करीब डेढ़ घंटे बाद वह वापस घर पहुंचे तो मनोज घर से निकल रहा था। पूछने पर बताया कि वह मोबाइल रिचार्ज कराने जा रहा है।


वह घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि मनोज के कमरे में ताला लगा था। शक होने पर उन्होंने अंजनी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया अवैध संबंध के शक में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। 



दामाद को हत्यारा मानने से इनकार
अंजनी की मौत की सूचना पाकर उसके पिता देवेंद्र, भाई रामाकांती और अजय जैनपुर चौकी पहुंचे। देवेंद्र ने दामाद मनोज को हत्यारा मानने से इनकार कर दिया। कहा कि मनोज ने उन्हें फोन कर बताया है कि सफाई करने के दौरान अंजनी नीचे गिर गई। जिससे उसकी  मौत हो गई। उन्होंने दामाद के खिलाफ तहरीर देने से इनकार कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed