फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband killed his wife and her lover with an axe In jalaun Both being seen in objectionable condition

UP: रात में आशिक से मिलने के लिए बच्चों संग ये काम करती थी मां... ताकि बाधा न बने; सास ने चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 08 Dec 2024 12:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Dec 2024 12:57 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Husband killed his wife and her lover with an axe In jalaun Both being seen in objectionable condition
Husband killed his wife and her lover - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी और पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपी ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इससे वह अपना आपा खो बैठा और उसने दोनों की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


जालौन के सिरसाकलार थाना इलाके के टिकरी गांव निवासी कुंवर सिंह उर्फ ललोल (32) नोएडा में रहकर मजदूरी करते थे। उनकी 30 वर्षीय पत्नी आरती दो बच्चों के साथ घर पर रहती थी। 
विज्ञापन


गुरुवार रात आरती ने अपने प्रेमी चुर्खी थाना क्षेत्र के टिकावली गांव निवासी छविनाथ उर्फ छक्की (33) को बुला लिया और उसके साथ रंगरलियां मनाने लगी। तभी अचानक उसका पति कुंवर सिंह नोएडा से वापस आ गया और उसने दोनों को कमरे में एक साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो वह अपना आपा खो बैठा और उसने दोनों की कुल्हाड़ी से गर्दन में ताबड़तोड़ हमला कर दोनों की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका आरती के रामपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी कुंवर सिंह को हिरासत में ले लिया था। शनिवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
Trending Videos

छविनाथ करता था हजारों खर्च, कुंवर सिंह भी हो गया था उसका मुरीद
चुर्खी थाना क्षेत्र के टिकावली गांव निवासी छविनाथ छह भाइयों में सबसे छोटा था, लेकिन वह शुरूआती समय से ही नशे व अन्य गलत हरकतों का आदी हो गया था। इसलिए घर के लोग उससे ज्यादा संबंध नहीं रखते थे। छविनाथ के हिस्से में छह बीघा जमीन थी। उसने जमीन को भी बेच दिया था। लाखों रुपये आ जाने से वह जब अपनी भतीजी की ससुराल टिकरी पहुंचा तो वह लोगों पर हजारों रुपये खर्च करने लगा। कुंवर सिंह भी गांव में ही रहता था। छविनाथ के खर्चे को देख वह भी उसका मुरीद हो गया और उसके आगे पीछे घूमने लगा।

छविनाथ भी कुंवर सिंह के घर आता-जाता था। तब आरती गांव के ही एक व्यक्ति से बात करती थी। जब इस बात का पता कुंवर सिंह को चला तो उसने उस व्यक्ति से बातचीत की, इस पर दोनों में विवाद हो गया और कुंवर सिंह ने उसके साथ मारपीट की और नोएडा चला गया। आरती ने भी उस व्यक्ति से बात करनी बंद कर दी। इसी बीच छविनाथ आरती के संपर्क में आ गया और दोनों में प्रेम संबंध हो गए।

आपत्तिजनक हालत में थे आरती और प्रेमी छविनाथ
यह सिलसिला करीब तीन महीने से चल रहा था। इस बात की जानकारी मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने कुंवर सिंह को दी तो वह गुरुवार रात बिना किसी को बताए घर पहुंचा और जैसे ही कमरे में देखा तो उसकी पत्नी आरती अपने प्रेमी छविनाथ के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। इससे वह अपना संतुलन खो बैठा और उसने कमरे में रखी कुल्हाड़ी से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी को प्रेमी संग देखकर पति ने दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला
घटना अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो दोनों के लहूलुहान शव देख पुलिस को सूचना दी। सीओ सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 

बच्चों को दादी के पास सुला देती थी आरती
कुंवर सिंह के पिता घनश्याम की कुछ वर्षों पहले मौत हो गई थी। घर में उसकी मां मुन्नी देवी, पत्नी आरती व बेटे प्रियांशु (11) व दीपांशु (9) साल रहते थे। कुंवर सिंह के नोएडा चले जाने पर प्रेमी को बच्चे न देख लें। इसलिए आरती बच्चों को सास मुन्नी के पास सुला देती थी।
 

आरती करती थी मनमानी
वारदात के समय यानि गुरुवार की रात भी बच्चे दादी के साथ सो रहे थे। घटना के बाद भी उन्हें कोई जानकारी नहीं हो सकी। मुन्नी ने बताया कि फोन पर कुंवर सिंह व आरती की लड़ाई जरूर होती थी। वह किसी से बात करने के लिए मना करता था, पर आरती अपने मन का करती थी। लेकिन उसे यह पता नहीं था कि बेटा ऐसा कर देगा।

अचानक नोएडा से पहुंचा था घर
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी कुंवर सिंह उर्फ ललोल (32) नोएडा में रहकर मजदूरी करता है। जबकि उसकी 30 वर्षीय पत्नी आरती दो बच्चों के साथ गांव स्थित घर पर रहती थी। गुरुवार शाम आरती ने अपने प्रेमी चुर्खी थाना क्षेत्र के टिकावली गांव निवासी छविनाथ उर्फ छक्की (33) को बुला लिया। इसी दौरान अचानक उसका पति कुंवर सिंह नोएडा से वापस आ गया और उसने दोनों को कमरे में एक साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

 

इससे गुस्साए कुंवर ने घर में रखी कुल्हाड़ी से दोनों की गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुन परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने बताया कि वह करीब चार महीने से नोएडा में था और घर नहीं आया था। लेकिन वह अचानक ही घर पहुंच गया। इसकी पत्नी को कोई जानकारी नहीं थी।

 

बताते हैं कि महिला व उसके प्रेमी का पिछले तीन महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी पर पहुंचे मृतका आरती के रामपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलन एकत्रित किए। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने दोनों की हत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed