फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband kidnaps wife and throws her in cane river in Banda

Banda: पति ने पत्नी को अगवा कर केन में फेंका, विचाराधीन है दहेज उत्पीड़न का मामला

Sun, 11 Sep 2022 11:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Sep 2022 11:35 PM IST
सार

बांदा में पत्नी को मेला से अगवा करने के बाद केन नदी में फेंककर पति भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला करे नदी से निकाला और अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
Husband kidnaps wife and throws her in cane river in Banda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में एमपी के रामपुर घाट में पत्नी को मेला से अगवा करने के बाद केन नदी में फेंककर पति फरार हो गया। महिला केन नदी में बहती हुई गिरवां थाना क्षेत्र के पास आ गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे नदी से निकाला और अस्पताल भेजा। होश में आई युवती ने पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश के ग्राम सरबई में रहने वाली है।

विज्ञापन

उसका नाम गुड़िया 22 है। उसकी शादी बांदा के मोहल्ला खूंटी चौराहा निवासी मनोज से वर्ष 2018 में हुई थी। शादी के कुछ माह बाद पति से विवाद होने पर वह मायके चली गई थी। इसके बाद उसने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन

बालक की केन नदी में डूबकर मौत
केन नदी में डूबकर 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह ताऊ के साथ नदी में नहाने गया था। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर गोताखोरों ने उसका शव खोजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। मटौंध थाना क्षेत्र के मनोज कुमार अहिरवार का पुत्र बादल रविवार को सुबह ताऊ राजेंद्र के साथ केन नदी में नहाने गया था।

मां को जल तर्पण के लिए राजेंद्र पूजा करने लगे और बादल घाट पर खेलने लगा। कुछ देर बाद राजेंद्र ने आंख खोली तो बादल लापता था। नदी में डूबने की आशंका पर शोर मचाया। वहां मौजूद गोताखोर सरवन ने पानी में तलाश शुरू कर दी। लगभग दो घंटे बाद करीब 50 मीटर दूर उसका शव मिला।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेंद्र ने बताया कि खेलते समय पैर फिसलने से बादल गहरे पानी में डूब गया। वह दो भाई में बड़ा और गांव के परिषदीय स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। पिता मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed