फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband jumps in front of truck after argument, wife attempts suicide by jumping from rooftop

Kanpur News: कहासुनी के बाद पति ट्रक के सामने कूदा, पत्नी ने छत से कूदकर आत्महत्या का किया प्रयास

Fri, 19 Sep 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Husband jumps in front of truck after argument, wife attempts suicide by jumping from rooftop
इकदिल। पत्नी से कहासुनी के बाद नाराज पति ने घर से 300 मीटर दूर कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर ट्रक के सामने कूदकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी होने पर पत्नी दूसरी मंजिल छत से जाकर कूद गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचा गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रमाकांत (45) निवासी गांव पिलखर गौरैया मंदिर के पास पत्नी सीमा पाल (40) और बेटा दिव्यम (11) के साथ रहते थे। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि जांच की गई है। इसमें पता चला है कि घटना से थोड़ी देर पहले ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर पहले पति ट्रक के सामने कूद गया। पति के साथ हादसा होने की जानकारी पर पत्नी भी दो मंजिला छत से नीचे कूद गई। डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रमाकांत के सिर और हाथ, पैरों में चोटें आईं हैं। महिला के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed