{"_id":"5c6bff8ebdec225eb65dfea9","slug":"husband-had-doubt-on-wife-relationship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति काे हुआ पत्नी के अवैध संबंध होने का शक तो किया ऐसा हश्र, घर में घुसी पुलिस रह गई दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति काे हुआ पत्नी के अवैध संबंध होने का शक तो किया ऐसा हश्र, घर में घुसी पुलिस रह गई दंग
Wed, 20 Feb 2019 09:05 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Feb 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव अचलगंज के बलाई गांव में अवैध संबंध के शक में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मरणासन्न कर दिया। इसके बाद घर का दरवाजा बंद कर जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ दंपति को निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां युवक की मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अचलगंज थानाक्षेत्र के बलाई गांव निवासी में मछरीलाल (38) मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। रविवार रात मजदूरी कर मछरीलाल घर पहुंचा तो उसका पत्नी सीता देवी से विवाद हो गया। देररात तक दंपति में विवाद होता रहा। सोमवार भोर पहर लगभग चार बजे मछरीलाल ने सीता पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।

शोरगुल सुन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी
सिर व चेहरे में गंभीर वार होने से वह मरणासन्न हो गई। इसके बाद मछरीलाल खुद को कमरे में बंद कर लिया। शोरगुल सुन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ दंपति को घर से निकाला और अस्पताल लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने मछरीलाल के जहर निगलने की पुष्टि की।
लगभग 10 मिनट बाद मछरीलाल की मौत हो गई जबकि सीता को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अचलगंज थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की सास सावित्री ने घटना की तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि अवैध संबंध के शक में पति ने उसकी बेटी को पीटकर मरणासन्न कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

दूसरे युवक से अवैध संबंध होने का आरोप लगाता था
पति की पिटाई से घायल हुई सीता देवी की मां सावित्री ने बताया कि मछरीलाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। एक माह पूर्व वह गांव लौटकर मजदूरी करने लगा। बताया कि मछरीलाल अपनी पत्नी सीता पर अक्सर दूसरे युवक से अवैध संबंध होने का आरोप लगाता था। इसी बात पर उसे आए दिन पीटता भी था।
मृतक के दो बेटे शिवम (7) व अंशू (5) हैं। पुलिस को शिवम ने बताया कि जिस वक्त पिता ने मां से मारपीट की उस समय वह सो रहा था। शोर सुन जब उसकी नींद खुली तब उसने देखा कि पिता कुल्हाड़ी से मां पर हमला कर रहा है। पिता का रौद्र रूप देख वह सहम गया था।