फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband granted triple talaq to wife for not withdrawing the case in court

यूपी: कोर्ट में चल रहा मुकदमा वापस न लेने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

Mon, 09 Sep 2019 12:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Husband granted triple talaq to wife for not withdrawing the case in court
तीन तलाक - फोटो : डेमो
जालौन कोर्ट में चल रहा मुकदमा वापस न लेने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। जिस पर पत्नी ने शहर कोतवाली में पति समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी साहिबा खान ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी शादी 11 नवंबर 2005 को मो. लारेब फरदीन खान पुत्र मुबीन खान निवासी एलआईसी कालोनी, फर्रुखाबाद व मूल निवासी चमनगंज कानपुर संग हुई थी।
विज्ञापन


पति द्वारा रोज-रोज प्रताड़ित किए जाने पर उसने कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। 26 अगस्त 2019 को न्यायालय में तारीख थी। जिसमें उसका पति भी आया था। उसी दिन शाम को वह अपने दो साथियों के साथ उसके मायके तिलक नगर आया और धमकी देने लगा कि अपना मुकदमा वापस ले लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब हमने मुकदमा वापस लेने से इंकार किया तो पति ने तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। मेरे भाई जफर ने उसे समझाने की कोशिश की तो धमकी देने लगा कि अगर हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई की तो हमें जान से मार देंगे। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed