फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband gives triple talaq to his wife in kanpur

प्रेमिका के लिए पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार

Mon, 19 Aug 2019 06:54 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Aug 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Husband gives triple talaq to his wife in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के मूलगंज में एक युवक ने प्रेमिका की खातिर पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। दो हफ्ते तक थाने के चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी अनंत देव से मिलकर तहरीर दी। एसएसपी के आदेश पर मूलगंज पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


मूलगंज निवासी युवती की शादी 20 जनवरी 2010 में कल्याणपुर इंद्रानगर निवासी कार चालक से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि चार साल पहले एक युवती पति की जिंदगी में आई। इसका विरोध करने पर पति ने झगड़ा किया।
विज्ञापन

इस पर वह मायके आ गई। वर्ष 2017 में समझौते के बाद वह फिर से ससुराल में रहने लगी। करीब छह महीने बाद ही वह प्रेमिका को घर ले आया। विरोध करने पर उसने मारपीट की। दोबारा समझौता करने और प्रेमिका से रिश्ता खत्म करने के एवज में 50 हजार रुपये व बाइक की मांग की।

मांग पूरी न होने पर पति ने घर से निकाल दिया। पीड़िता तब से मायके में रह रही है। 30 जुलाई को पीड़िता के पास पति का फोन आया। झगड़े के दौरान फोन पर पति ने तीन तलाक दे दिया। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि जांच की जा रही है। तथ्य सही पाए गए तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed