{"_id":"5d4b3be18ebc3e6cc8026ba8","slug":"husband-gives-triple-talaq-to-his-wife-after-she-did-not-gave-birth","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बच्चे नहीं हुए तो किया दूसरा निकाह, फिर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बच्चे नहीं हुए तो किया दूसरा निकाह, फिर दिया तीन तलाक
Thu, 08 Aug 2019 02:55 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
पति ने दिया तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाजमऊ में निकाह के दस साल बाद बच्चे न होने पर एक शख्स ने दूसरा निकाह कर लिया। विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी को पीटा और चाकू से कई वार किए। फिर एक साथ तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने बुधवार को चकेरी थाने में आरोपी पति पर मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी समेत अन्य संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। तीन तलाक कानून लागू होने के बाद शहर का ये पहला मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
अनवरगंज बांसमंडी के पटाखा व्यवसायी अंजुम ने दस साल पहले अपनी इकलौती बेटी फारिया का निकाह छावनी निवासी साजिद से किया था। फारिया के मुताबिक निकाह के दस साल बाद भी बच्चे न होने से साजिद उसको प्रताड़ित करता था। आएदिन दहेज की मांग करता था। फारिया के पिता ने उसे जाजमऊ में एक फ्लैट भी खरीद कर दिया लेकिन फिर भी साजिद उसे प्रताड़ित करता रहा।
विज्ञापन
कुछ दिनों से फारिया फ्लैट पर अकेली रह रही थीं। चार दिन पहले पता चला कि साजिद दिल्ली से दूसरा निकाह कर लाया है। फारिया ने इसका विरोध किया तो उसने उसको मारा पीटा। धमकी दी कि अगर वह उसके खिलाफ गई तो 90 लाख रुपये देने होंगे। इस संबंध में साजिद ने कुछ दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर करवाए थे। विवाद बढ़ा तो साजिद ने उसे एक साथ तीन तलाक दे दिया। एसपी पूर्वी ने बताया कि आरोपी साजिद पुलिस हिरासत में है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पिता की बेटी ली थी गोद
फारिया के पिता अंजुम की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरा निकाह किया था। दूसरे निकाह से हुई बच्ची को फारिया ने गोद ले लिया था। फारिया ने बताया कि इसी साल वह गर्भवती हुई थी लेकिन गर्भपात हो गया था।