{"_id":"605970fe282cc972ba3d2a4b","slug":"husband-gets-life-imprisonment-in-the-case-of-wife-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अक्सर बीमार रहती थी पत्नी, पति ने तंग आकर उतार दिया था मौत के घाट, मिली उम्रकैद की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अक्सर बीमार रहती थी पत्नी, पति ने तंग आकर उतार दिया था मौत के घाट, मिली उम्रकैद की सजा
Tue, 23 Mar 2021 10:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबी और पत्नी की बीमारी से तंग आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले पति को अपर जिला जज चतुर्थ मो.शफीक ने उम्रकैद और 35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सबूत मिटाने के आरोपी सभी पांच लोगों को सबूतों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया है।
भगवतदास घाट के विद्युत शवदाह गृह में 14 जुलाई 2015 को चार लोग एक महिला का शव जलाने पहुंचे थे। डॉक्टर का मृत्यु प्रमाण पत्र मांगने पर वे लोग शव वहीं छोड़कर चले गए थे। शवदाह गृह के स्विचमैन जगदीश प्रसाद ने फीलखाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने शव की शिनाख्त डबल पुलिया काकादेव के पास रहने वाली गुड़िया के रूप में की थी। पोस्टमार्टम में गुड़िया के गले में चोट के निशान मिले थे, गले की हड्डी टूटी थी, दम घुटने से मौत का पता चला था। गुड़िया के सात माह की गर्भवती होने का खुलासा भी रिपोर्ट में हुआ था।
विज्ञापन
क्षेत्र के संजू निषाद के बयान पर पुलिस ने गुड़िया के पति दयाल को पत्नी की हत्या करने और उसके पांच साथियों को सबूत मिटाने के आरोप में जेल भेजा था। एडीजीसी कैलाश शुक्ला ने बताया कि कोर्ट ने दयाल को सजा सुनाई।