{"_id":"5e3075428ebc3e4b2033a6cd","slug":"husband-gave-triple-talaq-to-wife-from-phone-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से आया फोन, पति बोला.. तलाक, तलाक, तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब से आया फोन, पति बोला.. तलाक, तलाक, तलाक
Tue, 28 Jan 2020 11:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पति पर सऊदी अरब से फोन कर तीन तलाक बोलकर उसे तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता को जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
बिंदकी कोतवाली के ललौली रोड निवासी फैज मोहम्मद की बेटी तैयफा खान की शादी मोहल्ले के कमरुज्जमा से हुई थी। दहेज उत्पीड़न का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कुछ दिनों पहले चोरी छिपे पति ने दूसरा निकाह भी कर लिया।
सूचना पर वह रविवार को ससुराल पहुंची। उसने दूसरी शादी का विरोध किया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पति के घर आरोपी जेठ, जेठानी और सास की तलाश में दबिश डालने पहुंची। ससुरालीजनों ने सऊदी अरब गए पति को मोबाइल पर जानकारी दी।
विज्ञापन
उसके पति ने सोमवार को तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया है। महिला का आरोप है कि पति कमरुज्जमा ने फर्जी नाम कामरान बताकर फर्जी पासपोर्ट बनवाया है। और उसी पासपोर्ट से विदेश गया है। दूसरी शादी पति ने कानपुर के कर्नलगंज की युवती के साथ की है। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।