Triple Talaq Case: शौहर ने मोबाइल से दे दिया तलाक, पत्नी ने दर्ज कराया उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना का केस
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली में एक पति ने महिला को फोन पर तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने दहेज उत्पीड़न समेत तीन तलाक का केस दर्ज कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में पति द्वारा मोबाइल फोन से पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पत्नी ने कोतवाली में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडन का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पत्नी का आरोप है कि उसके ससुरालीजनों ने दहेज में एक बाइक न देने पर उसके साथ मारपीट की और जेवर छीन कर घर से निकाल दिया। अब वह अपने मायके में रह रही है। हरदौली गांव निवासी आशमीना ने बताया कि उसकी शादी 17 मई 2021 में हरदौली गांव निवासी अपसार के साथ हुई थी।
ससुरालीजन दहेज में एक बाइक की मांग कर रहे थे। वहीं, मांग पूरी न होने पर उन्होंने मारपीट कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बीच उसने एक बेटी इनाया फातमा को जन्म दिया। इसके बाद पति मुंबई कमाने चला गया।
पति के जाने के बाद ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते रहे। नौ अगस्त 2022 को ससुरालियों ने उसके सारे जेवर और कपड़े छीनकर उसे बच्ची सहित घर से निकाल दिया। पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी। उसी दिन पति अपसार ने मुंबई से मोबाइल फोन से उसे तीन तलाक दे दी।
ये उसे स्वीकार नहीं है। तब से वह अपने पिता बदरुद्दीन के घर आलमपुर गांव में रह रही है। बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आशमीना की तहरीर पर पति अपसार, ससुर अख्तर, सास रुकसाना, ससुर का भाई अकरम उसकी पत्नी अफसाना, देवर अंसार, ननद सोनी व सबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।