फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband gave poison to wife with help of girlfriend

प्रेमिका संग मिल पत्नी को पिलाया जहर, बेटे ने कहा- दोनों ने मां को सरिया से पीटा, फिर...

Thu, 28 Jun 2018 07:38 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 28 Jun 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
husband gave poison to wife with help of girlfriend
डेमाे पिक
यूपी के बांदा जिले में ससुराल में युवती की जहर से हुई मौत के बाद उसके आठ वर्षीय पुत्र ने पिता और गांव की एक महिला पर सरिया से पीटने के बाद जबरन जहर पिलाने का बयान पुलिस को दर्ज कराया है। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पुत्र के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



कमासिन थाना क्षेत्र के अमेढ़ी गांव में शोभा उर्फ सहोद्रा (30) पत्नी विद्यासागर की मंगलवार की रात जहर से मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के आठ वर्षीय पुत्र धीरज ने पुलिस को दिए बयान और पोस्टमार्टम हाउस में लोगों को बताया कि पिता ने गांव की एक महिला के साथ पहले मां को लोहे की सरिया से पीटा। फिर पिता और महिला ने जबरन कटोरी में भरी कोई चीज मां को पिला दी। इसके बाद महिला फरार हो गई। यह भी बताया कि पिता ही मां को कमासिन अस्पताल ले गए, वहां से रेफर करने पर फतेहपुर के अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन



मृतका के पिता अरमार (बबेरू) गांव निवासी रामसिया ने आरोप लगाया कि दामाद विद्यासागर के गांव की एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसी को लेकर अक्सर शोभा को मारता-पीटता था। आरोपी विद्यासागर पेशे से राजमिस्त्री है। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद ससुर जगदीश ने भी सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि की। ससुर का यह भी कहना था कि शोभा ने खुद जहर पीया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, कमासिन थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया अवैध संबंधों को लेकर पति से विवाद के बाद पत्नी के जहर पीने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के चार पुत्र हैं। सिर्फ एक पुत्र ने ही बयान दिए हैं, वह भी नाबालिग है। इसकी असलियत जांच में पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed