{"_id":"5ca38f54bdec2214380c3c22","slug":"husband-fight-wife-with-knife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी के सामने रखी ससुराल जाने की ख्वाहिश, फिर हुआ कुछ ऐसा कि कमरे में फैल गया खून ही खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी के सामने रखी ससुराल जाने की ख्वाहिश, फिर हुआ कुछ ऐसा कि कमरे में फैल गया खून ही खून
Tue, 02 Apr 2019 10:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
पत्नी पर चाकू से हमला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिधनू के न्यू आजाद नगर में ससुराल जाने से इंकार करना महिला को भारी पड़ा। नाराज पति ने सोमवार देर शाम सरेराह पत्नी पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना के वक्त वह फैक्ट्री से मायके लौट रही थी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सतबरी रोड, न्यू आजाद नगर निवासी बलराम की बेटी सुमन की शादी करौरा, जालौन के रविकांत के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे आराध्या और आदित्य हैं। बलराम का आरोप है कि दामाद रविकांत शराब के नशे में उनकी बेटी, नाती व नातिन के साथ मारपीट करता था।

ससुराल जाने से इंकार कर बेटी काम पर चली गई
दो माह पूर्व तीनों को घर ले आए थे। बच्चों के पालन पोषण केलिए बेटी प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने लगी। सोमवार सुबह रविकांत घर पहुंचा और बेटी से साथ चलने को कहा। ससुराल जाने से इंकार कर बेटी काम पर चली गई।
शाम को फैक्ट्री से लौट वक्त रास्ते में रविकांत ने चाकू से बेटी के चेहरे और हाथ में वार किए। लहूलुहान हालत में बेटी को छोड़कर रविकांत भाग निकला। एसओ अनुराग सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।