फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband dies of heart attack, could not contact his wife who had gone to MahaKumbh

Farrukhabad: महाकुंभ में गई पत्नी से नहीं हुआ संपर्क, पति की हार्ट अटैक से माैत

Thu, 30 Jan 2025 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jan 2025 09:32 PM IST
सार

Farrukhabad News: महाकुंभ में गई पत्नी से संपर्क नहीं हुआ तो पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हादसे के बाद पत्नी और साले से बात नहीं हो पा रही थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Husband dies of heart attack, could not contact his wife who had gone to MahaKumbh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाई के साथ कुंभ मेले में गईं पत्नी से हादसे के बाद संपर्क न होने से चिंतित पति की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। शाम तीन बजे अस्पताल से शव घर पहुंचा, तब भतीजे ने फोन पर संपर्क साधा। पता चला कि वह कन्नौज पहुंच गई हैं। घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी विनोद कुमार अग्निहोत्री (60) की पत्नी पप्पी देवी अपने भाई एटा के अलीगंज थाने के तिसौली गांव निवासी राममोहन के साथ 28 जनवरी को प्रयागराज कुंभ नहाने गई थीं। 29 जनवरी को हादसा होने के बाद पत्नी और साले से विनोद का फोन पर संपर्क नहीं हो सका। इसको लेकर वह रात भर परेशान रहे। सुबह कई बार फोन मिलाया, मगर संपर्क नहीं हुआ। दोपहर करीब 12 बजे उन्होेंने सीने में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद परिजन उन्हें जिला मुख्यालय निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भतीजे रानू अग्निहोत्री ने फोन किया, तो पप्पी से बात हो गई। उन्होंने बताया कि वह कन्नौज पहुंचने वाली हैं। देर शाम घर पहुंचने पर बेहाल हो गईं। विनोद पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। बड़े भाई रामप्रकाश, प्रमोद और छोटे अनिल व सुनील हैं। दो पुत्र अमित और आलोक प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगदड़ में बिछुड़ी महिला, लौट रहे साथी
थाना क्षेत्र के गांव रजलामई निवासी राजवीर शर्मा की पत्नी राजेश्वरी देवी (53) गांव के ही छह लोगों के साथ प्रयागराज कुंभ नहाने गई थीं। वहां भगदड़ के दौरान वह पांचों लोगों से बिछुड़ गईं। इसके बाद उन्होंने काफी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि पांचों लोग वापस लौट रहे हैं। राजेश्वरी देवी का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है।

 

40 किमी पैदल पहुंचे संगम, स्नान कर लौटते ही हादसा
कादरीगेट थाने के मोहल्ला अंडियाना निवासी संजीव गुप्ता अपने साले हरदोई के पिहानी निवासी रवि, सुशील और कल्लू के साथ 26 जनवरी को प्रयागराज गए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रयागराज से करीब 40 किमी पहले एक नदी के पुल पर उतार दिया गया। वहां से पूछ पूछकर भीड़ के साथ कुछ किमी नदी किनारे और फिर सड़कों पर होकर रात 12 बजे संगम पहुंचे। वहां बेशुमार भीड़ होने की वजह से वह एक बजे वापस चल दिए। कुछ दूर निकले कि हादसे की सूचना मिली। बुधवार रात नौ बजे हरदोई पहुंचे, मगर वहां से कोई सवारी नहीं मिली। फिलहाल वह अपनी रिश्तेदारी में रुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed