फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Husband committed suicide after quarreling with his wife

औरैया: पत्नी से झगड़कर पति ने फांसी लगाकर दी जान, ग्रामीणों ने बताई ये बात

Sun, 13 Sep 2020 12:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Husband committed suicide after quarreling with his wife
सांकेतिक तस्वीर
औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात शराब को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। जिसके बाद पति ने घर के कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कन्हो निवासी अवधेश कुमार दोहरे (27) मजदूरी करता था। पिछले वर्ष ही फफूंद के गांव फक्कड़पुर में प्रिया पुत्री लाल सिंह से अवधेश कुमार की शादी धूमधाम से हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतक शराब का आदी था।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात भी वह नशे में घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ने लगा। जिस पर प्रिया दूसरे कमरे में चली गयी। कुछ देर बाद अवधेश ने छत के कुंडे में लगा बास के डंडे में चुनरी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद पत्नी ने देखा तो अवधेश का शव फांसी पर झूल रहा हैं। उसकी चीख पुकार सुनकर दूसरे घर में रह रहे परिजन व गांव के लोग आए। शव को फंदे से उतारा। साथ ही इस घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और जांच पड़ताल की।


मृतक के भाई वीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ फफूंद राजेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक मृतक शराब का आदी था। घटना की शाम भी शराब पीकर आने पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed