{"_id":"5c448980bdec2273910065a4","slug":"husband-caught-wife-with-his-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के कुछ दिनों बाद बन गए थे देवर-भाभी के संबंध, फिर अचानक एक दिन आ गया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के कुछ दिनों बाद बन गए थे देवर-भाभी के संबंध, फिर अचानक एक दिन आ गया पति
Mon, 21 Jan 2019 09:14 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Jan 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला का पहला पति उसे ले गया और मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला व उसके पहले पति को कोतवाली ले आई। महिला ने पति, सास व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
जनपद हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी दो साल पहले मोहम्मदाबाद के गांव निवासी युवक से हुई थी। दो साल बाद 2017 में वह अपने देवर के साथ चली गई। पिछले साल 22 अक्तूबर को दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद वह देवर के साथ ननद के घर एटा के अलीगंज थानाक्षेत्र के गांव में रहने लगी। रविवार सुबह उसका पहला पति, सास व दो अन्य लोग पहुंचे और महिला को गांव ले आए।
विज्ञापन
यहां आकर उसकी पिटाई कर दी। इसकी भनक उसके दूसरे पति को लगी तो उसने यूपी-100 पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस महिला व उसके पहले पति को थाने ले आई। वहीं, महिला अपने देवर के साथ जाने की बात पर अड़ी रही। कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन