{"_id":"6a4d2f34704e517a0a0bcec4","slug":"husband-brutally-beat-wife-ruptured-her-eardrum-2026-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे में हैवान बना पति: पत्नी को बेरहमी से पीटा, कान का पर्दा फटा, गरम सब्जी से झुलसाया चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में हैवान बना पति: पत्नी को बेरहमी से पीटा, कान का पर्दा फटा, गरम सब्जी से झुलसाया चेहरा
Wed, 08 Jul 2026 05:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:24 PM IST
सार
Banda News: बच्चों के सामने सिगरेट पीने से मना करने पर शिक्षक पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा। महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की तब रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा चुंगी मोहल्ले में किराए में रहने वाली समीक्षा गुप्ता उर्फ प्रिया ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति राहुल गुप्ता सरकारी शिक्षक है। दो मई को रात 11:30 बजे वह शराब के नशे में घर आया और बच्चे के सामने सिगरेट पीने लगा। उसने रोका तो जान से मारने के इरादे से गला दबा दिया।
महिला को बाल पकड़कर घसीटा और सिर दीवार में भिड़ा दिया। वह बिल्कुल मरणासन्न हो गई। बचाने आए बड़े बेटे को भी पीटा। उसने मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया और पुलिस में शिकायत की, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 15 जून को सुबह फिर पति राहुल घर पहुंचा और उसे पीटा। उसके कान का पर्दा फट गया।
विज्ञापन
महिला को बाल पकड़कर घसीटा और सिर दीवार में भिड़ा दिया। वह बिल्कुल मरणासन्न हो गई। बचाने आए बड़े बेटे को भी पीटा। उसने मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया और पुलिस में शिकायत की, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 15 जून को सुबह फिर पति राहुल घर पहुंचा और उसे पीटा। उसके कान का पर्दा फट गया।
विज्ञापन
Trending Videos
इतना ही नहीं उसके ऊपर गर्म सब्जी फेंक दी, जिससे उसका चेहरा झुलस गया। सूचना पर अतर्रा के लखन कॉलोनी निवासी उसके पिता अशोक कुमार गुप्ता ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
16 जून को अतर्रा चुंगी चौकी व नगर कोतवाल में तहरीर दी, पर पुलिस ने पति के प्रभाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं की। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।