फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband beaten on wife's complaint, eardrum ruptured, outpost in-charge suspended

Kanpur News: पत्नी की शिकायत पर पति को पीटा, कान का पर्दा फटा, चौकी प्रभारी निलंबित

Fri, 20 Mar 2026 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Husband beaten on wife's complaint, eardrum ruptured, outpost in-charge suspended
कानपुर। शास्त्रीनगर पुलिस चौकी के दरोगाओं ने घरेलू विवाद में पत्नी की शिकायत पर पति को जमकर पीटा। इससे उसके कान का पर्दा फट गया और शरीर पर चोट के निशान भी हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीसीपी से की। डीसीपे ने एसीपी स्वरूपनगर से मामले की जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इस पर डीसीपी ने चौकी प्रभारी पवन मिश्रा को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी मां मधुबाला के अनुसार उनका बेटा अभिषेक सिंह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि बहू शिवांगी अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती है। सोमवार को बेटा अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ उनके पास सो गया था। इससे बहू ने मंगलवार सुबह विवाद किया। इसके बाद बेटा ड्यूटी चला गया। बहू ने शास्त्री नगर चौकी में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत के आधार पर चौकी प्रभारी पवन मिश्रा ने बेटे को चौकी बुलाया। आरोप है कि मंगलवार की शाम को ही ड्यूटी से लौटने के बाद बेटा चौकी पहुंचा तो वहां मौजूद चौकी प्रभारी पवन मिश्रा समेत दरोगा अरुण त्रिवेदी, राजू खरवार, जसवंत सिंह और सुमित सिंह चौहान ने उसे बुरी तरह पीटा। साथ ही दोबारा शिकायत आने पर जेल भेजने की धमकी भी दी। देर रात तक जब बेटा घर नहीं लौटा तो वह खुद चौकी पहुंची जहां बेटा दर्द से बुरी तरह कराहता मिला। इसके बाद किसी तरह दरोगाओं के हाथ जोड़कर वह बेटे को घर ले गईं। घर पहुंचकर देखा तो बेटे के शरीर पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। उसे सुनने में भी दिक्कत हो रही थी। इस पर निजी डॉक्टर को दिखाया तो कान का पर्दा फटने का पता चला।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की पिटाई के मामले में चौकी प्रभारी पवन मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed