{"_id":"5d541cd48ebc3e6cbd38fb64","slug":"husband-beaten-his-wife-on-the-road-and-said-two-time-talaq-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक बिल का खौफ: बीच सड़क पर पत्नी को पीटा, दो बार बोला तलाक, तीसरी बार नहीं जुटा सका हिम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक बिल का खौफ: बीच सड़क पर पत्नी को पीटा, दो बार बोला तलाक, तीसरी बार नहीं जुटा सका हिम्मत
Wed, 14 Aug 2019 08:28 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Aug 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में केंद्र सरकार के तीन तलाक बिल पास किए जाने का खौफ लोगों के चेहरे पर दिखने लगा है। नगर के पूर्वी बाईपास पर पति ने पत्नी को दो बार तलाक, तलाक कहा। वह तीसरी बार तलाक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सका। जानकारी पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को कोतवाली ले आई। यहां पूछताछ की गई।
सौरिख निवासी इकराम अली पुत्र उम्मेद अली अपनी पत्नी रुखसार को उसके मायके गुरसहायगंज छोड़ने जा रहा था। नगर के पूर्वी बाईपास पर पति ने रुखसार के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर लोगों की भीड़ लग गई।
जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस आरोपी पति को कोतवाली ले आई। पूछताछ में रुखसार ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में इकराम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही वह दहेज में पैसों की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट भी करता है।
विज्ञापन
रुखसार ने आरोप लगाया कि पति दो बार उससे तलाक..तलाक कह चुका है। तीसरी बार इस शब्द को बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। पुलिस ने आरोपी पति का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।