फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband beat his wife to death

बीमार पत्नी को दवा दिलाने ले गया था पति, बोहोश हुई तो पीटकर घसीटते हुए ले गया घर, दर्दनाक मौत

Sat, 14 Mar 2020 07:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 14 Mar 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Husband beat his wife to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पुन्नई वृंदावन निवासी बीमार महिला लखनऊ से दवा लेकर लौटते समय बेहोश हो गई। इस पर उसके साथ गए नशेड़ी पति का पारा चढ़ गया। वह बेहोशी में ही पत्नी को पीटकर घर तक घसीटकर ले गया। घर पर कुछ ही देर में पत्नी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतका की सास की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पुन्नई वृंदावन निवासी संतोष की पत्नी रमावती (48) एक माह से बीमार थी। संतोष दूसरों के खेतों में मजदूरी करता है।
विज्ञापन


 

शुक्रवार शाम वह घर पहुंचा तो रमावती की तबीयत ज्यादा खराब थी। इस पर वह पत्नी को लखनऊ के माल स्थित सरकारी अस्पताल ले गया और दवा दिलवाई। वहां से वापस आते समय रास्ते में घर से कुछ दूर पहले रमावती गश खाकर गिर पड़ी। पुलिस के मुताबिक संतोष नशे में था और उसने पत्नी के तीन-चार तमाचे मार दिए और फिर घसीटता हुआ घर ले गया।

घर में कुछ देर बाद रमावती ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मृतका की सास शिवप्यारी ने पुलिस को दी तो अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि शिवप्यारी की तहरीर पर उसके पुत्र संतोष के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

संतोष के साथ दूसरी शादी की थी रमावती ने 
अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि रमावती का मायका अतरौली थाना क्षेत्र के ही ग्राम गड़रियापुरवा में है। उसकी पहली शादी संडीला कोतवाली क्षेत्र के संतनगर में हुई थी। पहले पति की मौत हो जाने के बाद तीन साल पहले उसने संतोष के साथ शादी कर ली थी। पहले पति से चार बच्चे हैं जो संतनगर में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed