फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband and wife died in road accident in hardoi

यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

Thu, 08 Apr 2021 02:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Apr 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
husband and wife died in road accident in hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली के सिकन्दरपुर के पास बाइक सवार लोनी चीनी मिल के कर्मचारी की पत्नी सहित ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद चालक को वाहन सहित पकड़ लिया गया है। पीलीभीत जनपद के थाना बीसलपुर के गांव मैनी निवासी राम औतार मिश्रा गत 2005 से डीसीएम लोनी चीनी मिल में फोरमैन पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


गुरुवार को वह अपनी पत्नी देवी मिश्रा के साथ बाइक से कस्बे की तरफ आ रहे थे। सिकन्दरपुर में स्टेट बैंक के निकट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दंपति बाइक से उछलकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गये। हादसे में पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मोहल्ला महमंद निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक अपने पीछे तीन सन्तानों में पुत्री श्वेता, गुड़िया व एक बेटा अभिषेक को छोड़ गए हैं। उधर दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मिल के डीजीएम विवेक तिवारी, एचआर मनीष चौहान, कुलदीप सैनी, राजेन्द्र पांडे, तरुण वन्सल, राहुल श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह ने मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed