फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband and father-in-law convicted of dowry murder sentenced to 10 years imprisonment

Kanpur News: दहेज हत्या में दोषी पति व ससुर को 10 साल की कैद

Wed, 23 Jul 2025 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 23 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Husband and father-in-law convicted of dowry murder sentenced to 10 years imprisonment
कानपुर देहात। चौबेपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर में चार साल पहले विवाहिता की हत्या के मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में चल रही थी। मंगलवार को अदालत ने सुनवाई करते हुए आरोपी पति व ससुर को दोषी करार दिया। इसके साथ ही दोनों को 10-10 साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन

कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर बैरी बाघपुर निवासी सियाराम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि 29 जून 2020 को उसने पुत्री सोनम की शादी क्षेत्र के जाड़ेपुर निवासी कपिल पुत्र रामकेला के साथ की थी। शादी के बाद से बेटी की ससुराल वाले दहेज में अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। खिचड़ी के त्योहार पर 14 जनवरी 2021 को घर आई बेटी ने प्रताड़ित किए जाने की जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि ससुराल वापस जाने पर 18 जनवरी 2021 को बेटी को उसके पति व ससुर ने फंदा लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। साथ ही मामले की विवेचना कर दोनाें के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए थे। प्रभारी डीजीसी डाॅ. विजय सिंह ने बताया कि मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी की अदालत में चल रही थी।मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी पति कपिल व ससुर रामकेला को दोष सिद्ध किया। बताया कि अदालत ने दोनों को 10-10 साल की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर 15-15 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed