फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hurt by insult, factory worker hangs himself

Kanpur News: अपमान से आहत फैक्टरी कर्मी ने फंदा लगा दी जान

Mon, 27 Nov 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 27 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hurt by insult, factory worker hangs himself
रनियां। थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव में ठेकेदार व दो अन्य के अपमान करने से आहत होकर फैक्टरी कर्मी ने फंदा लगाकर जान दे दी। शरीर पर मिले कपड़ों से सुसाइड नोट मिला है। इसमें वेतन भुगतान को लेकर विवाद के बाद ठेकेदार व दो अन्य पर अपमानित करने व काम से निकालने का जिक्र है। परिजनों ने शव फैक्टरी गेट पर रखकर हंगामा किया। करीब पांच घंटे बाद शव उठाया जा सका। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चिरौरा गांव निवासी छुन्नु कुशवाहा का पुत्र केशव कुशवाहा (21) चिरौरा स्थित एक फैक्टरी में ठेकेदार ब्रजेश कुमार वर्मा के अधीन सुपरवाइजर पद पर काम करता था। ठेकेदार और उसके बीच वेतन भुगतान को लेकर पिछले दिनों कहासुनी हो गई थी। बताते हैं इसके बाद ठेकेदार ने उसे काम से निकाल दिया था। इसको लेकर उसकी दोबारा ठेकेदार से कहासुनी हुई थी। तभी से केशव तनाव में था। रविवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर उसका शव रस्सी के फंदे पर मिला। लोगों ने शव देखा और परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारा। फोरेंसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए। केशव के शरीर पर मिले कपड़ों से चार पेज का सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने लिखा कि ठेकेदार बृजेश कुमार यादव ने कम वेतन दिया। इसकी उलाहना देने पर उसने व योगेश मौर्य व महेश यादव ने अपमानित किया। उसके चरित्र पर भी कीचड़ उछाला। इससे आहत होकर वह यह कदम उठा रहा है। सुसाइड नोट मिलने पर परिजन शव लेकर फैक्टरी गेट पर पहुंच गए। इसके बाद मुआवजा की मांग कर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पांच घंटे बाद शव उठ सका। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि मृतक के पिता छुन्नू कुशवाहा की तहरीर पर ठेकेदार बृजेश वर्मा, योगेश मौर्य, महेश यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

----

इंसेट-
बड़े बेटे की मौत पर बिलखे परिजन
रनियां। केशव कुशवाहा परिवार में बड़ा था। पिता छुन्नू कुशवाहा को उसपर नाज था। केशव की मौत पर परिजन बेहाल हो गए। रुंधे गले से छुन्नू ने बताया कि बेटा इस तरह से छोड़कर चला जाएगा। किसी ने सोचा न था। बताया कि ठेकेदार ने उसके परिवार को न भूलने वाला दर्द दिया है। बेटे के गम में मां राम दुलारी बदहवास हो गई तो बहन कविता और छोटा भाई विपिन भी रोते बिलखते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed