फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hurt by accusation of mobile theft teenager committed suicide, family said two inspectors were harassing him

Kanpur Suicide: मोबाइल चोरी के आरोप से आहत किशोर ने लगाई फांसी, परिजन बोले- दो दरोगा कर रहे थे प्रताड़ित

Thu, 13 Jun 2024 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Jun 2024 12:46 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के आरोप से आहत किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने दो दरोगाओं पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Hurt by accusation of mobile theft teenager committed suicide, family said two inspectors were harassing him
कानपुर सुसाइड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के गौरिया छतिमरा में किशोर पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा था। इससे आहत होकर किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गौरिया छतिमरा निवासी राजेंद्र पाल के बेटे शिवा (15) पर उचटी गांव निवासी रामकुमार सबिता के बेटे अमरनाथ सविता ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार शाम कुलगांव चौकी पुलिस के दो दरोगाओं ने शिवा के घर जाकर पुछताछ की थी।

विज्ञापन

साथ ही, चौबीस घंटे के अंदर मोबाइल वापस कर देने के लिए कहा गया थ। वापस न करने पर जेल भेजने की धमकी तक दी गई थी। दोनों दरोगाओ द्वारा जेल भेजने कि बात से आहत होकर शिवा पाल ने बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर खेत के किनारे नीम के पेड़ से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर महाराजपुर इंस्पेक्टर सुरेंद्र मय फोर्स के साथ पहुंचे। वहीं, स्थिति बिगड़ने पर चकेरी इंस्पेक्टर अशोक दुबे मय फोर्स के साथ पहुंचे। शिवा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

खेती कर करते थे जीवन यापन
राजेंद्र पाल के तीन बेटे शिवम पाल  शिवा पाल व शिवांशू और दो रूबी व गोल्डी बेटियां हैं। इनमें से एक बेटी रूबी की शादी हो चुकी हैं। बेहद गरीबी के कारण बच्चों को पढ़ाना मुश्किल था। इस कारण दूसरे जमीन में खेती बाड़ी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे।

चोरी का आरोप लगाने वालों की जांच में जुटी पुलिस
एसीपी मो. मोशीन खान ने बताया छतिमरा के गोरिया में शिवा पाल नामक किशोर ने फांसी लगाकर आतमहत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शिवा पाल  के ऊपर मोबाइल चोरी के आरोप लगाने वालों की जांच की जा रही। सभी बिंदुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed