फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hunting vanroj, victim arrested

गोली मारकर वन रोज का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
hunting vanroj, victim arrested
राजपुर। पैलावर-सिलहरा गांव के जंगल में गोली मारकर वन रोज का शिकार करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बंदूक बरामद की गई है। वन रक्षक ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने वन रोज के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

राजपुर थाना के पैलावर-सिलहरा गांव के बीच जंगल है। सोमवार सुबह मूंग के खेत के नजदीक वन रोज को एक युवक ने गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरे खेतों पर मौजूद किसानों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग के बीट इंचार्ज इंद्रेश कुमार भी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर छोलापुर के जंगल में रहने वाले घुमंतू समुदाय के लंबू को पकड़ लिया। उसके पास से बंदूक बरामद हुई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी मूल रूप से राजस्थान का निवासी है। कई साल से उसका परिवार छोलापुर में रह रहा है। वन जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बंदूक के लाइसेंस की जानकारी कराई जा रही है। पोस्टमार्टम में वन रोग के पेट में गोली लगने की बात पशु चिकित्सक ने बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जुगाड़ से बना लेेते बंदूक
जंगली जानवरों का शिकार करने वाले शिकारी जुगाड़ से बंदूक बनाते हैं। इसकी मारक कारतूस वाली बंदूकों से अधिक होती है। इसमें छर्रे व बारूद का प्रयोग होता है। पुलिस के अनुसार फसलों की रखवाली करने वाले घुमंतू समुदाय के लोग करीब दस साल से छोलापुर गांव के जंगल में डेरा डाले हैं। वन रोज को गोली मारने का आरोपी पहले महेशपुर गांव में रहता था। इसके बाद दस दिन से वह छोलापुर में परिवार के साथ रहने आया। सोमवार को उसने वन रोज का शिकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed