{"_id":"695ac2ce796cf9ed770aff5d","slug":"hundreds-of-quintals-of-paddy-lying-in-the-open-at-procurement-centres-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-136383-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खरीद केंद्रों पर खुले में पड़ा सैकड़ों क्विंटल धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खरीद केंद्रों पर खुले में पड़ा सैकड़ों क्विंटल धान
Mon, 05 Jan 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
रूरा। नगर की गल्ला मंडी समिति में संचालित दो सरकारी धान खरीद केंद्रों पर किसानों से धान खरीदने के बाद उसे खुले में डंप किया जा रहा है। मिलरों द्वारा समय पर उठान न कराए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में यदि बारिश हुई तो खुले में रखे धान के भीगने से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है।
हंसपुर गांव निवासी किसान नरेश नायक, कारी गांव निवासी किसान नीरज शुक्ला आदि ने बताया कि बीते एक नवंबर से खरीद की शुरुआत हुई थी। खरीद के करीब दो माह बीत चुके है। जिम्मेदार लोग जानबूझकर धान की उठान नहीं करा रहे। इसी की आड़ में वह किसानों को टरका रहे है। केंद्र प्रभारी रोहन सिंह ने बताया कि टोकन के हिसाब से किसानों की खरीद कराई जा रही।
परिसर में खाद्य विभाग के लगे पहले केंद्र में करीब सात हजार क्विंटल जबकि दूसरे केंद्र में छह हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है। उठान नहीं हो रही है। टिनशेड के नीचे का चबूतरा भर गया। इसके बाद भी खरीद बंद नहीं की गई। किसानों की धान खरीद कर खुले में रखी जा रही है। बरसता से बचाव के लिए पन्नी व त्रिपाल की व्यवस्था कराई जा रही है।