{"_id":"6aaee1a5da30f81aed0fc4f5","slug":"humid-afternoon-relief-in-the-evening-with-rain-accompanied-by-wind-kanpur-news-c-220-1-akb1002-149229-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दोपहर में रही उमस, शाम को हवा संग बारिश से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दोपहर में रही उमस, शाम को हवा संग बारिश से राहत
Sun, 20 Sep 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात/संदलपुर। मौसम का मिजाज शनिवार को बदला। दोपहर तक उमस से लोग परेशान रहे। इधर कई जगह शाम को हवा संग बारिश हुई तो उमस भरी गर्मी से राहत रही। कई जगह जलभराव हो गया इससे आवागमन में परेशानी हुई।
अकबरपुर में शनिवार दोपहर बाद उमड़-घुमड़ कर आए बादलों ने तेज हवा संग बारिश शुरू की। इससे उमस से राहत मिली। इधर अकबरपुर नगर में तहसील परिसर और ओवर ब्रिज के पास जलभराव से राहगीरों को परेशानी हुई। रनियां, माती, मुक्तापुर आदि क्षेत्र में भी बारिश हुई है। इससे फसल सिंचाई बच गई और किसानों को फायदा हुआ। इसी प्रकार संदलपुर कस्बे में भी करीब एक घंटे बारिश हुई। इससे कई जगह जलभराव से समस्या उत्पन्न हो गई।
बीआरसी से सब्जी मंडी तक नाला चोक होने के कारण सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। सेफ खान, विनोद कुमार दिवाकर ने बताया कि नाले की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। कूड़ा-कचरा जमा होने से नाला पूरी तरह से चोक हो गया है। थोड़ी सी बारिश में ही पानी नाले से ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ जाता है। सड़क पर पानी भरने से स्कूली बच्चों, राहगीरों और दुकानदारों को आवागमन में दिक्कत हुई। एडीओ पंचायत संदलपुर रंजीत सिंह ने बताया जानकारी मिली है। जल्द ही चोक नाला की सफाई कराई जाएगी।