फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Human trafficking case: Women trapped in Oman are unable to come due to flight closure

मानव तस्करी का मामला: फ्लाइट बंद होने से नहीं आ पा रहीं ओमान में फंसी महिलाएं

Tue, 29 Jun 2021 02:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 29 Jun 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Human trafficking case: Women trapped in Oman are unable to come due to flight closure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
मानव तस्करी की शिकार ओमान में फंसी तीन महिलाओं की वापसी में कोरोना संक्रमण का रोड़ा लगा हुआ है। ओमान से देश आने वाली सभी फ्लाइट बंद हैं। इस कारण कानपुर की एक और उन्नाव की दो महिलाएं अभी लौट नहीं पाई हैं।
विज्ञापन


वहीं बेकनगंज की महिला ने व्हाट्सएप कॉलिंग से अपने परिजनों से बात की है। नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी गिरोह के अतीकुर्रहमान व मुजम्मिल ने बेकनगंज की एक और उन्नाव की दो महिलाओं को जनवरी-फरवरी में ओमान भेजा था।
विज्ञापन


वहां जाने के बाद महिलाओं को धोखाधड़ी का पता लगा। उन्नाव निवासी राजमिस्त्री की पत्नी की वतन वापसी के बाद इन महिलाओं ने भी डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल से गुहार लगाई थी। इसके बाद बेकनगंज निवासी महिला की बेटी ने एंटी ह्यूूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शहर की पहली एफआईआर थी। पुलिस ने इन तीनों महिलाओं को भी वापस बुलाने के लिए ओमान में भारतीय दूतावास से संपर्क किया था, लेकिन फ्लाइट बंद होने के कारण अभी नहीं आ सकी हैं। 

भारतीय दूतावास के अधिकारियों को महिलाओं के बारे में जानकारी दी गई है। महिलाओं को वापस भारत भेजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ओमान से भारत की फ्लाइट बंद होने से अभी कामयाबी नहीं मिली है।
सलमान ताज पाटिल, डीसीपी क्राइम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed