फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Human Trafficking Case in kanpur up

मानव तस्करी: किशोरी ने बया की यातनाओं की दास्तां, बोली- बुरी तरह पीटते, रखते थे बेहोश...अब तो मौत का इंतजार था

Mon, 09 Jan 2023 08:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Jan 2023 08:08 AM IST
सार

मानव तस्करी के मामले में रिहा कराई गई किशोरी ने दर्द भरी दास्तां बया की। पुलिस ने किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपियों पर गंभीर धाराएं बढ़ाई हैं।

विज्ञापन
Human Trafficking Case in kanpur up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा से पकड़े गए मानव तस्करों से रिहा कराई गई किशोरी ने दर्द भरी दास्तां बया की। बताया कि गिरोह के लोग उसे बंधक बनाकर रखते थे। चीखने-चिल्लाने पर पीटते थे और नशीला पदार्थ खिला देते थे। इससे वह कई घंटे तक बेहोश रहती थी। वह दो महीने से इस तरह की यातनाएं झेल रही थी। बताया कि बचने की कोई उम्मीद नहीं थी, अब तो बस मौत का इंतजार था।

विज्ञापन


पुलिस ने इन बयानों के आधार पर आरोपियों पर गंभीर धाराएं बढ़ाई हैं। रायपुरवा निवासी 14 वर्षीय किशोरी नौ नवंबर को घर से नाराज होकर चली गई थी। डिप्टीपड़ाव में उसे एटा निवासी पूजा नाम की महिला मिली। उसने बातचीत कर उसका विश्वास जीता और मदद का आश्वासन दिया। नशीला पदार्थ खिलाने के बाद पति की मदद से उसे अगवा कर ले गई थी। उसके बाद बदायूं के रहने वाले नत्थूलाल को 50 हजार रुपये में बेच दिया था। नत्थूलाल व उसका लड़का तब से किशोरी को बंधक बनाए थे।

विज्ञापन

रायपुरवा एसओ अमान सिंह ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि ये लोग उसे यातनाएं देते थे। किसी तरह से उसे नत्थूलाल का मोबाइल मिल गया था, जिसके जरिये उसने परिजनों को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उसे बंधनमुक्त कराया था।

छेड़छाड़ करता था, शादी करने की थी तैयारी
एसओ के मुताबिक पीड़िता ने छेड़छाड़ की बात कही है। आरोपी नत्थूलाल का लड़का उससे अभद्रता कर छेड़खानी करता था। उसी से जबरन शादी कराने की तैयारी थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, नशीला पदार्थ पिलाने, मारपीट, धमकी आदि की धाराएं बढ़ाई हैं। एसओ ने बताया कि नत्थूलाल के लड़के को भी आरोपी बनाया गया है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

दुष्कर्म की आशंका, बयान व मेडिकल रिपोर्ट अहम
पुलिस सोमवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान कराएगी। मेडिकल भी कराया जाएगा। पुलिस को दिए गए बयान में उसने दुष्कर्म की बात नहीं बताई है। अगर कोर्ट में वह इस संबंध में बयान देती है या मेडिकल में पुष्टि होती है तो आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म या दुष्कर्म की धारा भी बढ़ सकती है।

मानव तस्कर गिरोह के निशाने पर है शहर
पिछले साल नौबस्ता निवासी सुरेश मांझी को भिखारी गैंग अगवा कर ले गया था। हाथ-पैर तोड़कर और अंधा कर उससे भीख मंगवाई थी। घटना का खुलासा कर पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अब यह दूसरा मामला सामने आया है।

विज्ञापन

ये आरोपी हुए थे गिरफ्तार
- इकबाल उर्फ राजू, ग्राम सराय अगहत, थाना नयागांव, जिला एटा
- चांदनी उर्फ पूजा, सराय अगहत, थाना नयागांव, जिला एटा
- धनपाल, हरेंडी, थाना उसैहत, जिला बदायूं
- गुड्डू, गांव भकरौली, थाना उसैहत, जिला बदायूं
- हरि सिंह, नई बस्ती भौंती कीलापुर, थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर
- नत्थूलाल, कलिया काजिमपुर, थाना कुंवरगांव जिला बदायूं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed