{"_id":"5e0e33c88ebc3e87b96e2a13","slug":"huge-fire-in-the-mattress-warehouse-seven-fire-engines-caught-fire-in-two-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की सात गाड़ियों ने ढाई घंटे में आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की सात गाड़ियों ने ढाई घंटे में आग पर पाया काबू
Thu, 02 Jan 2020 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
हैंडलूूम के गोदाम में गुरुवार देर शाम भीषण आग लग गई
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के किदवईनगर 40 दुकान स्थित हैंडलूूम के गोदाम में गुरुवार देर शाम भीषण आग लग गई। हादसा बारिश के दौरान बिजली के एक पोल में शार्ट सर्किट के बाद चिंगारी निकलने से हुआ। दमकल की सात गाड़ियाें ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गोदाम का काफी सामान जलकर राख हो गया।
40 दुकान निवासी राजकुमार शर्मा की मकान के ग्राउंड लोर पर टीटू हैंडलूम के नाम से दुकान है। उनका परिवार पहली और दूसरी मंजिल पर रहता है। राजकुमार ने बताया कि करीब दो साल पहले बगल में रहने वाले कारोबारी के मकान का ग्राउंड लोर गोदाम के लिए किराए पर लिया था।
गोदाम में करीब 25 से 30 लाख रुपए का माल था। गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे बड़े बेटे जय उर्फ टीटू और छोटे अजय शर्मा के साथ अपनी दुकान पर थे, तभी इलाकाई लोगों ने शोर मचाते हुए गोदाम में आग लगने की जानकारी दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर मीरपुर कैंट, जाजमऊ, लाटूश रोड और फजलगंज फायर स्टेशन से कुल सात दमकल की गाड़ियां पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पहले बिजली कनेक्शन काटा गया। इसके बाद करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान कुछ लोग मामूली रूप से झुलस भी गए।
विज्ञापन
दशहत में कारोबारी का परिवार भागकर बाहर आया
जिस गोदाम में आग लगी थी, वो कारोबारी का दो मंजिला मकान है। आग की लपटें उठती देख कारोबारी का परिवार भी दहशत में आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से पूरा परिवार बाहर निकला। इस दौरान कारोबारी के मकान की पहली मंजिल पर लगी खिड़कियों के शीशे भी टूटकर सड़क पर गिरे।